बॉलीवुड हीरो-हिरोइन से जुड़े किस्से हमको हमेशा मनोरंजक लगते हैं।  उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य जानने की लालसा हमेशा हमारे मन में रहती है। हालांकि कहीं न कहीं इसी चाहत में लोग Reality Show भी देखते हैं, ताकि वो ज्यादा से ज्यादा अपने फेवरेट हीरो-हिरोइन के बारे में जान सकें। अगर आप भी कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं,तो आज हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बातएंगे जो शायद आप नहीं जानते

माधुरी दीक्षित

इनको बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन एक्ट्रेस माना जाता है। साथ ही उनकी स्माइल से तो न जाने कितनों के दिल घायल हुए हैं। माधुरी एक मल्टी-टैलेंटिड  एक्ट्रेस हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 1994 में ‘हम आपके हैं कौन’ मूवी के लिए उनको 2,75,35,729 पे किये गए थे। साथ ही माधुरी अब तक  सबसे अधिक बार फिल्म फेयर के लिए चुनी जा चुकी हैं। जी हां अब तक उनको 13 बार इसके लिए नॉमिनेट किया जा चुका है।

विद्या बालन

विद्या बालन इस समय में बॉलीवुड का एक चमकता हुआ सितारा हैं। शुरुआती दिनों में उनका जीवन बहुत संघर्षों से भरा रहा। विद्या ने जीवन में अनेक निराशाओं को झेला है। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिणीता’ के पहले विद्या को 40 स्क्रीन टेस्ट और 17 मेकअप टेस्ट से गुजरना पड़ा। जिसके बाद विधु ने उनको अपनी फिल्म के लिए हिरोइन के रूप में साइन किया। विद्या ने अपने करियर की शुरुआत surf excel के एड के साथ की थी।

प्रियंका चोपड़ा 

विश्व सुंदरी रह चुकी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। वह एक अकेली ऐसी भारतीय है जिनको USA के National Opus Honour Choir से सम्मानित किया गया। जे.पी. दत्ता ने अपनी फिल्म उमराव जान  के लिए प्रियंका को ऑफर किया था। लेकिन उन्होंने अपनी मूवी ‘ब्लफमास्टर’ के लिए यह ऑफर ठुकरा दिया। जिसके बाद ऐश्वर्या रॉय ने उमराव जान में मुख्य हिरोइन की भूमिका निभाई।