आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अफ्रीका में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। दोनों ने यहां क्वालिटी टाइम बिताया। अब आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर वेकेशन पिक्स शेयर की हैं। इन तस्वीरों को आलिया के लवर रणबीर कपूर ने क्लिक किया है। आलिया का मेकअप बेहद खूबसूरत लग रहा है।
View this post on Instagram
आलिया ने पहली बार रणबीर को बताया अपना बॉयफ्रेंड
आलिया ने शेयर की गई तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी स्किल्स ट्राई कर रही हूं।’ आलिया ने पहली बार रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर अपना बॉयफ्रेंड बताया है।आलिआ भट्ट के डिम्पल तस्वीर में दिखाई दे रहे हे और वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हे
दिवाली के साथ मनाया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच का रिश्ता जगजाहिर है। दिवाली पर भी आलिया भट्ट ने अपने लवर रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। दोनों एक दूसरे के परिवार के साथ समय बिताते हैं।
View this post on Instagram
‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। आलिया कुछ दिनों पहले ‘आरआरआर’ के प्रमोशन में बिजी थीं। फिल्म के प्रमोशन के तहत आलिया फिल्म की टीम के साथ ‘बिग बॉस 15’ के घर में आईं। यह फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले के चलते रिलीज को टाल दिया गया है।