बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ समय से चर्चा है कि सोनाक्षी नोटबुक एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। हालांकि, इस बारे में न तो सोनाक्षी और न ही जहीर ने कभी खुलकर बात की। लेकिन अब दोनों के रिश्ते का खुलासा हो गया है. अब जहीर इक़बाल खान ने सोनाक्षी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है।
जहीर की सोनाक्षी के लिए खास पोस्ट –
दरअसल 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा का जन्मदिन था, इस मौके पर जहीर ने सोनाक्षी के लिए स्पेशल बर्थडे पोस्ट किया. अभिनेता ने पोस्ट के माध्यम से अपने रिश्ते की पुष्टि की, एक वीडियो में आई लव यू कहकर सोनाक्षी से अपने प्यार का इजहार किया और बाद में दोनों के बीच संबंध आधिकारिक हो गए।
कौन हैं जहीर इकबाल –
जहीर इकबाल एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने साल 2019 में फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। सलमान ने इस फिल्म के जरिए जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को लॉन्च किया था। जहीर के पिता इकबाल रतनसी सलमान खान के दोस्त हैं। जहीर के पिता जौहरी हैं, लेकिन जहीर सलमान की मदद से बॉलीवुड में आए।
जहीर और सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कई बार रिलेशनशिप को लेकर चर्चा भी की, हालांकि दोनों ने कभी ऑफिशियल बयान नहीं दिया।
View this post on Instagram
इससे पहले इस शख्स के साथ जुड़ा था सोनाक्षी का नाम-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा पहले सोहेल खान की पत्नी के भाई बंटी सचदेव को डेट कर रही थीं। सोनाक्षी का बाद में नोटबुक स्टार अभिनेता जहीर इकबाल के साथ अफेयर चल रहा था। जहीर और सोनाक्षी दोनों ने ही सलमान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सोनाक्षी ने रावदी राठौर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, हॉलिडे, लूटेर समेत बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में काम किया।