43 साल की बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कभी एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं तो कभी विडिओ। वह अक्सर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मस्ती करती भी नजर आती हैं। बिपाशा बसु आज भी अपने बेबी बंप को लेकर चर्चा में हैं। बिपाशा ने अपना एक विडिओ शेयर किया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इस विडिओ में बिपाशा अपने बेबी बंप को गले लगाकर रिलैक्स कर रही हैं।
ऐसे में इस खुशखबरी के बाद उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उनपर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक विडिओ साझा किया है, जिसमें वो हर रंगे के कम्फर्टेबल गाउन में बैठी नजर आ रही हैं। विडिओमें बिपाशा को लेटे हुए देखा जा सकता है, वो कैमरे की ओर देख मुस्कुराती हैं और फिर अपने बेबी बंप की ओर इशारा कर बच्चे को दिखाती हैं और दोनों की बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आती है।
बिपाशा ने क्यूट विडिओ शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि, “डैड मोड @iamksgofficial बच्चे को गाना सुनाना, बच्चे से बात करना… गर्भ में पल रहे बच्चे को शांत करता है #littlemonkeyontheway #dadmode” भी जोड़ा। इस विडिओमें करण ग्रोवर बिपाशा के बेबी बंप के नजदीक जाकर होने वाले बच्चे को गाना गाकर सुनाते देखे जा सकते हैं, वही उनके यूजर्स ने कमेंट करते हुए कमेंट बॉक्स में प्यार की बारिश कर दी है।
View this post on Instagram
एक ने लिखा, “ओह, कितने प्यारे डैडी”। दूसरे ने लिखा, “सो क्यूटी”। दोनों साल 2015 की फिल्म अलोन के सेट पर डेटिंग शुरू की। 2016 में शादी कर ली और इस जोड़े ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया।
View this post on Instagram