काचा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा आज कल लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में अंजलि लॉकअप सीजन वन में नजर आई थी। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया था। हालांकि इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। अंजलि अरोड़ा अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं। उनकी स्टाइल काफी अलग है।
अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।इसमें उन्हें तेनू दिल नाल सदा गाने पर इंस्टाग्राम रील बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उन्होंने व्हाइट कलर की सलवार कमीज पहन रखी है। इसके अलावा वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो रोड पर शूट किया है। इसमें उन्हें लिरिक्स के अनुसार डांस करते हुए देखा जा सकता है।
अंजलि अरोड़ा को गाने को लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है
खास बात यह है कि अंजलि अरोड़ा को इस गाने को लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है एक ट्रोलर ने लिखा है, ‘कच्चा बादाम इज बैक’ वहीं एक ने लिखा है, ‘पहली बार कमर नहीं हिलाई है। ‘ एक ने लिखा है, ‘कुछ कुछ याद है।’ वहीं कई लोगों ने अंजलि अरोड़ा की सराहना भी की है। उन्होंने वीडियो पर फायर, ब्यूटीफुल, अमेजिंग, नाइस और ब्लूपर जैसे कमेंट किए हैं।
अंजलि अरोड़ा का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे 3 घंटे में 151000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैंl वहीं इस पर 2200 से ज्यादा कमेंट किए गए हैंl अंजलि अरोड़ा की वीडियो पर फैंस दिल खोलकर कमेंट्स करते है। अंजलि अरोड़ा की कई कलाकारों के साथ अच्छी दोस्ती हैl वह हाल ही में संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की शादी के रिसेप्शन में नजर आई थी। इसमें उन्होंने पूनम पांडे के साथ फोटोशूट कराया था। वह काफी खूबसूरत लग रही थी।
View this post on Instagram