सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है फ़िलहाल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तक कि ट्विटर पर भी यह शो काफी ट्रेंड कर रहा है। बीते दिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया गया कि अक्षरा, अभिमन्यु के कमरे में सबूत छोड़कर आती है, लेकिन वह सबूत महिमा और पार्थ देख लेते हैं। सच जानने के बाद भी दोनों वह सच छुपा लेते हैं। वहीं अभिमन्यु के कारण कायरव और मनीष गोयनका को जेल की हवा खानी पड़ती है।

अक्षरा, अभिमन्यु को सच बताने की कोशिश करती है लेकिन महिमा उसे ऐसा नहीं करने देती। लेकिन शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।अक्षरा को पता चलता है कि मंजरी हॉस्पिटल में कोमा में है। उसे वहां म्यूजिक थेरेपी का मैसेज मिलता है।

 

यह चीज देखते ही अक्षरा हैरान रह जाती है और भागकर मंजरी के पास जाती है। वह उन्हें गाना सुनाने की कोशिश करती है। लेकिन तभी अभिमन्यु वहां आ जाता है और वह अक्षरा को देखकर उसे वहां से जाने के लिए कहता है।

अभिमन्यु हॉस्पिटल में अक्षरा को सुनाकर चला आता है, लेकिन अक्षू भी हार नहीं मानती है और उसके पीछे-पीछे बिरला हाउस आ जाती है। महिमा वहां से उसे भगाने की कोशिश करती है, लेकिन अक्षरा उसकी एक नहीं सुनती। अक्षरा, अभिमन्यु से कहती है कि मैंने जो किया सो किया, लेकिन तुमने क्या किया। इसके साथ ही अक्षरा, अभिमन्यु पर उसकी बात न सुनने के लिए भी नाराजगी जाहिर करती है।

अभिमन्यु, अक्षरा पर भड़कने लगता है और कहता है कि भागने के अलावा तुमने अभी तक किया ही क्या है। इस बात पर सुहासिनी खुद को रोक नहीं पाती हैं और अभिमन्यु को बताती हैं कि अक्षरा कायरव की वजह से नहीं बल्कि अभि की खातिर मॉरिशस गई थी। मिमी, अभिमन्यु को डॉक्टर कुणाल खेरा के बारे में भी बताती हैं।

सुहासिनी की बातें सुनने के बाद वह अक्षरा को बिरला फैमिली से लेकर जाने लगती हैं। लेकिन तभी अभिमन्यु उन्हें ऐसा करने से रोक देता है। इस बात को लेकर माना जा रहा है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिमन्यु को अपनी गलती पर पछतावा होगा।अभिमन्यु की हरकतों से परेशान होकर अक्षरा उससे अलग होने का फैसला करेगी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को लेकर माना जा रहा है कि अक्षू जल्द ही अभिमन्यु को तलाक के पेपर भेजेगी और उसे उसकी गलती का एहसास दिलाएगी।